सहरसा, जनवरी 3 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सहसौल पंचायत अंतर्गत विश्वनाथपुर वार्ड संख्या-1 की दर्जनों जीविका दीदी शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर बीपीएम की खोज में प्रखंड कार्यालय पहुंचीं। इसके बाद सभी महिलाएं जीविका कार्यालय सोहा भी गईं, लेकिन बीपीएम के क्षेत्र में रहने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी और दीदियों ने लिखित आवेदन देकर अपना शिकायत पत्र सौपा। महिलाओं ने बताया कि उनके वार्ड की लगभग पांच दर्जन जीविका दीदियों को अब तक योजना के तहत मिलने वाली दस-दस हजार रुपये की राशि नहीं मिली है। इस संबंध में बीपीएम नूतन सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.