जीविका दीदियों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पहल
सीवान, सितम्बर 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में पर्यटन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने जीविका दीदियों को आठ करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपये की आरंभिक पूंजीकरण निधि यानी कि आईसीएफ राशि चेक के माध्यम से बुधवार को हस्तांतरण किया।
आरंभिक पूंजीकरण निधि का उद्देश्य बताया जा रहा कि यह राशि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी जीविका दीदियों को विभिन्न आजीविका व स्व-रोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई है। आईसीएफ की इस आर्थिक सहायता के माध्यम से जीविका दीदियां कृषि, पशुपालन, लघु व्यवसाय, सूक्ष्म उद्यम, खाद्य प्रसंस्करण, दुकान संचालन समेत विभिन्न आयवर्धक गतिविधियों को शुरू करने के साथ ही विस्तारित कर रही हैं। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.