जीविका दीदियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ें
नवादा, अक्टूबर 6 -- जीविका परियोजना अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं उससे संबंधित प्रगति की समीक्षा हेतु जीविका के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक उप विकास आयुक्त शंभु शरण पांडेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा नवादा जिला में जीविका द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विषयवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की विस्तृत जानकारी संकलित कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया, ताकि अन्य महिलाओं के मनोबल एवं व्यक्तिगत उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवाचार आधारित कार्यों को प्रोत्साहित किया जा सके। उप विकास आयुक्त ने जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पादों की बिक्री बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.