पूर्णिया, मार्च 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के डिमिया पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना फेज-2 के तहत बादल जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एमआरपी कैडर अब्दुल कादिर तथा बुक कीपर सपना द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में दीदियों को बताया गया कि योजना के तहत उन्हें किस प्रकार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और किस तरह अपने रोजगार को आगे बढ़ाया जा सकता है। बताया गया कि योजना के अंतर्गत दीदियों को कुल पांच चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रथम किस्त में 10 हजार रुपये की सहायता दी गई है, जिसे वापस नहीं लिया जाएगा। इसके बाद दूसरी किस्त में 20 हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.