बिहारशरीफ, मार्च 14 -- जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री ने दिया 15.18 करोड़ का चेक कहा, योजनाओं का लाभ उठा आपलोग ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। समृद्धि यात्रा में बरबीघा के सर्वा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3,601 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 15 करोड़ 18 लाख तथा 1,425 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 34 करोड़ 87 लाख का चेक प्रदान किया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को भी चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए...