जीविका दीदियों को दी गयी ऋण सुविधा की जानकारी
सीतामढ़ी, जून 5 -- धीरेंद्र झा बथनाहा। प्रखंड क्षेत्र के एनएच 22 स्थित केनरा बैंक के कमलदह शाखा द्वारा गुरुवार को जीविका स्वयं समूह सहायता मेगा क्रेडिट लिंकेज ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया।उद्घाटन बैंक के क्षेत्रीय सहायक महाप्रबंधक नीतीश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जीविका समूह से जुड़े उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा उनके उत्थान के लिए बैंक के माध्यम से चलाए गए जीविका संबंधित विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समूह को बैंक के माध्यम से मिलने वाली ऋण सुविधाओं एवं ऋण वसूली की प्रगति के बारे विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- पूंजी मिलने से जीविका को स्वरोजगार शुरू करने में सहूलियत उन्होंने सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष में घोषित योजनाओं से भी अवगत कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.