सुपौल, अप्रैल 22 -- वीरपुर, एक संवाददाता नगर पंचायत वीरपुर में चल रहे तीन दिवसीय डिजिटल सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। अंतिम दिन नगर क्षेत्र की जीविका दीदियों को मकान गणना एवं सर्वे से जुड़े 33 प्रश्नों के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 50-50 के समूह में कुल 150 नगर शिक्षकों को तीन दिनों में प्रथम चरण की जनगणना के अंतर्गत मकान गणना का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही दर्जनों जीविका दीदियों को न केवल स्वयं गणना करने के लिए प्रशिक्षित किया गया, बल्कि उन्हें अन्य महिलाओं को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रगणक और पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षक सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नगर क्षेत्र में मकानों का सटीक ...