बिहारशरीफ, मार्च 7 -- जीविका दीदियों को कारोबार को बढ़ाने के लिए करें प्रेरित तकनीकी जानकारी के साथ ही उन्हें बनाएं दक्ष जीविका कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखंड की लगभग 46 हजार जीविका दीदियां आज अपने दम पर रोजगार व छोटे-मोटे कारोबार कर रही हैं। उनके कारोबार को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रेरित करें। तकनीकी जानकारी के साथ ही उन्हें उनके कारोबार से जुड़े कामों में दक्ष बनाएं। वित्तिय लेन देन की जानकारी दें। खंदकपर जीविका कार्यालय में शनिवार को बीपीएम प्रकाश कुमार पासवान ने लोगों को प्रशिक्षित किया। कहा कि जो महिलाएं अब तक स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं। उन्हें समूह से जोड़कर योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि सभी सामुदायिक संगठक द्वारा अपने ग्राम संगठन स्तर पर 40-40 लाभार्थी को मुख्यमंत्री महिला ...