जीविका दीदियों को कारोबार के लिए दी जाएगी दो लाख की राशि
गोपालगंज, सितम्बर 2 -- गोपालगंज, जीविका से जुड़ी 3.70 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जिले में समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत महिलाओं के रोजगार और छोटे उद्यमों को विस्तार देने के लिए आर्थिक सहायता, कौशल विकास और बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। जिले में 28,413 जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं विभिन्न रोजगार और उद्यमिता गतिविधियों से जुड़ी हैं। पूंजी और बाजार के अभाव में कई महिलाओं का कारोबार आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में अभियान के तहत उन्हें वित्तीय मदद देकर रोजगार को विस्तार देने की योजना है। विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को पहली किस्त में 10 हजार रुपये की सहायता दी जा चुकी है। अब कारोबार को बढ़ाने के लिए दो लाख रुपये तक अतिरिक्त वित्तीय सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.