किशनगंज, जून 30 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में जीविका के कार्यों की समीक्षा की। जिला में जीविका द्वारा संचालित कार्यों के अद्यतन प्रतिवेदन उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया। समीक्षात्मक बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जीविका द्वारा किशनगंज जिला में किये जा रहे कार्य जीविका स्वयं सहायता समूह का निर्माण, जीविका दीदियों का क्षमतावर्धन, वित्तीय समावेशन, जीविकोपार्जन से संबंधित विभिन्न गतिविधि, जीविका दीदी की रसोई, जीविका दीदी का सिलाई घर, जीविका दीदी का अधिकार केंद्र, जीविका दीदी की नर्सरी, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण, लखपति दीदी, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना इत्यादि कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News उत्पादों को बेहतर बाज...