जहानाबाद, मई 15 -- जीविका दीदियों द्वारा संचालित सिलाई केंद्रों का किया गया निरीक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप पोशाक निर्माण करने के लिए दिए गए निर्देश अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी माला कुमारी एवं डीपीएम जीविका रागिनी कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को अरवल प्रखंड अंतर्गत जीविका दीदियों द्वारा संचालित सिलाई केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण की प्रक्रिया निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे पोशाकों की गुणवत्ता, सिलाई कार्य एवं प्रगति की समीक्षा की गयी। साथ ही प्रतिदिन सिले जा रहे पोशाकों की संख्या, कपड़ों की गुणवत्ता, सिलाई की गुणवत्ता एवं कार्य की प्रगति का गहन अवलोकन किया गया। संबंधित कर्मियों एवं जीविका दीदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके...