पटना, मई 2 -- जीविका दीदियों की मेहनत से बिहार में हरियाली बढ़ रही है। ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार हरित जीविका, हरित बिहार कार्यक्रम के तहत पिछले छह वर्षों में एक करोड़ दीदियों ने चार करोड़ से भी अधिक पौधरोपण राज्य भर में किया है। वर्ष 2019 से 2024-25 तक राज्यभर में 987 नर्सरी विकसित किए जा चुके हैं। इनमें 677 दीदी के पौधशाला भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार जीविका के हाथों लगाए गए पौधों में 1.04 करोड़ से भी अधिक पौधे चार फीट से लंबे हैं। दीदी की नर्सरी एक अनूठा उद्यम मॉडल बनकर उभरा है, जो कम लागत में पौधरोपण को तेजी से बढ़ावा दे रहा है। नर्सरी संचालक महिलाओं के लिए स्थिर और सतत आय का स्रोत तैयार हुआ है। जीविका दीदियों के हाथों संचालित नर्सरियां सामुदायिक उद्यम के रूप में कार्य रही हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आर्थिक विकास की...