छपरा, मार्च 8 -- समूह की एकजुटता ही महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत महिला दिवस पर जीविका दीदियों की उपलब्धियों को मिला सम्मान फोटो 7 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल जीविका दीदियां छपरा, नगर प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जीविका दीदियों की उपलब्धियों और उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक बदलाव की मिसाल बन रही जीविका दीदियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि संगठित होकर कार्य कर रही जीविका दीदियां आज ग्रामीण समाज में बदलाव की सशक्त प्रतीक बन चुकी हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकार...