पूर्णिया, जून 26 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत सरसौनी पंचायत के बिजुलिया गांव में गुरुवार को जीविका महिला ग्राम संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसईडब्ल्यू लंबोदर महतो ने की। बैठक में खरीफ सीजन के दौरान धान की खेती में बीज उपचार के महत्व एवं उसकी वैज्ञानिक विधि की विस्तृत जानकारी दी गई। एसईडब्ल्यू लंबोदर महतो ने बताया कि बीज उपचार करने से धान की फसल रोगों से सुरक्षित रहती है तथा बेहतर अंकुरण और अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। उन्होंने किसानों को नमक घोल विधि से गुणवत्तायुक्त बीज चयन और उसके उपचार की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि उपचारित बीजों का उपयोग करने से खेती की लागत कम होती है तथा फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह भी पढ़ें- किसान सभा में उन्नत खेती पर चर्चा बैठक में किसानों को बीज उपचार के बाद ...