मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर,निज प्रतिनिधि। गुरुवार को हवाई अड्डा मैदान में आयोजित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जीविका से जुड़ी महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गयीं और प्रतीकात्मक चेक हस्तांतरण किए गए, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी बन गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका के 3220 स्वयं सहायता समूहों को 101 करोड़ रुपये का डमी चेक प्रदान किया। इसके साथ ही परियोजना के अंतर्गत 5368 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 36 करोड़ 89 लाख 81 हजार रुपये का डमी चेक भी सौंपा गया। इस वित्तीय सहायता को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।मुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.