किशनगंज, मई 15 -- किशनगंज। किशनगंज की जीविका दीदियों के लिए मछलीपालन आय का जरिया बन रहा है। पारंपरिक रूप से मछली पालन के व्यवसाय से जुड़ी जीविका दीदियाँ एवं अन्य दीदियाँ, जीविका के माध्यम से इस कार्य से जुड़ रही हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जीविका दीदियों द्वारा कोचाधामन प्रखंड के दो तालाबों में मछली का बीज डाला गया। मुख्यरूप से रोहू, कतला, ग्रास कार्प इत्यादि मछलियों का बीज डाला गया। यह भी पढ़ें- जीविका के लिए मछलीपालन आय का जरियामछली पालन का विस्तार जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि किशनगंज जिला में जीविका के माध्यम से तीन प्रखंड कोचाधामन में 2, दिघलबैंक, बहादुरगंज में एक-एक कुल 4 तालाबों में मछली पालन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत संचालित इन तालाबों में जीविका दीदियों द्वारा मछली पालन कार्य...