पटना, मार्च 22 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि जीविका के माध्यम से महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त तथा स्वावलंबी हो रही हैं। मंत्री रविवार को गांधी मैदान में बिहार दिवस के मौके पर जीविका के पवेलियन के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार की गौरवशाली परंपरा रही है l बिहार निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ रहा है l राज्य के विकास में जीविका दीदियां भी अहम योगदान दे रही हैं l हर घर की एक महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित होकर महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं। अब इन महिलाओं को शेष दो-दो लाख रुपये देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है l मंत्री ने मौके पर गंगा स्वच्छता रथ को भी हरा झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार और जीविका के मुख्य कार्यपालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.