किशनगंज, जून 16 -- किशनगंज। संवाददाता जिला के सभी प्रखंड में सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 18 जून तक इस शिविर का संचालन किया जाएगा। शिविर में जीविका के साथ अन्य विभाग के स्टाल लगाए गए हैं। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने टेढ़ागाछ और बहादुरगंज प्रखंड में आयोजित सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर में भाग लिया। जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर में विभिन्न सरकारी योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए. जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि सहयोग शिविर में, सरकारी योजना से संबंधित लाभ प्राप्त करने हेतु, आमजनों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है. आमजनों की सुविधा के लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- कोढ़ा में तीन दिवसीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे ...