सासाराम, मार्च 14 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में शनिवार को जीविका के द्वारा 40 बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया। जीविका प्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जीविका दीदियो द्वारा निर्मित आंगनबाड़ी बच्चों के लिए ड्रेस का पहली बार बच्चों के बीच वितरण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जीविका समूह की दीदियो को स्वरोजगार से जोड़ना व उन्हे सशक्त बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...