बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- नगरनौसा में महिला सहकारी समितियों के साथ की बैठक नगरनौसा, निज संवाददाता। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलुरु के ग्राम वाणी, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन एवं पीसीआई के प्रतिनिधियों द्वारा जीविका की महिला सहकारी समितियों का भ्रमण किया गया। उत्सव जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड एवं एकता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के सदस्यों को डिजीटल रूप से साक्षर किया गया। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्मार्टफोन के उपयोग तथा स्मार्टफोन के माध्यम से प्राप्त की जा रही विभिन्न डिजिटल सेवाओं की जानकारी ली गई। ऑनलाइन पेमेंट एप, शॉपिंग एप व अन्य डिजीटल सेवाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी गयी। बीपीएम अजय कुमार ने जीविका की गतिविधियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, डिजिटल सेवाओं के उपयोग त...