गोपालगंज, फरवरी 14 -- भोरे। प्रखंड के दयाल छापर गांव में शनिवार को जीविका स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित हुई। इसमें दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।बैठक में मुख्य रूप से आर्थिक स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं के लाभ पर चर्चा की गई। समूह से मिलने वाले ऋण का सही उपयोग कर महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर जीविका की सामुदायिक समन्वयक चंपा देवी, ग्राम संगठन पदाधिकारी हसीना बेगम आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...