भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में जीविका दीदियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी कड़ी में जिले की कई जीविका दीदियां अब बैंक सखी के रूप में ग्रामीणों को उनके गांव के निकट ही बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। संचार प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि कहलगांव प्रखंड की जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य रजनी कुमारी ने पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) शुरू किया है, जिसके माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। इसी प्रकार, खरीक प्रखंड के बभनपुरा में रूबी कुमारी तथा सबौर प्रखंड के बैजलपुर पंचायत में ऊषा कुमारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र की शुरुआत की है। इन सभी दीदियों का हाल ही में बैंक सखी के रूप में चयन किया गया तथा उन्हें व...