मथुरा, अप्रैल 27 -- भीषण गर्मी से राहत के लिए मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में कृष्णा कुटीर आश्रम में वृद्ध विधवा माताओं को गर्मी से राहत के लिए मटका, पौष्टिक सत्तू व चीनी वितरण किया गया। अध्यक्षता करते हुए स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू ने कहा कि जीवात्मा की सेवा परमात्मा की सेवा होती है। यह वृद्ध विधवा माताएं अपने घर से दूर रहकर अपना जीवन यापन कर रही है। इन वृद्ध माताओं के जीवन में कुछ पल ऐसे भी आते हैं, जिन पलों में यह अपने पारिवारिक जनों को बहुत याद करती है, लेकिन इनके साथ हम सभी को समय-समय पर कुछ समय व्यतीत करना चाहिए। यह भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी पर उमड़ता रहा भक्तों का सैलाब महंत मोहिनी बिहारी ने बताया कि यह विधवा माताएं भी हमारे समाज का एक हिस्सा ...