ग्वालियर, फरवरी 10 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग और मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ढीली कार्रवाई से नाराज छात्र अब सीधे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की शरण ले रहे हैं। पिछले पंद्रह दिनों में यूजीसी हेल्पलाइन पर जीवाजी विश्वविद्यालय से जुड़ी रैगिंग की तीन शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। यह भी पढ़ें- 'मैं तुम्हें Kiss करना चाहता हूं'; कोचिंग सेंटर में छात्रा से गंदी हरकत व बेड टच ताजा मामला आर्यभट्ट हॉस्टल से एक बार फिर रैगिंग की शिकायत यूजीसी तक पहुंची है।पीड़ित छात्र ने बताया कि वह विश्वविद्यालय के गालव सभागार में आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान भोज में रोटी लेने को लेकर आर्यभट्ट हॉस्टल के फार्मेसी के छात्र निखिल, सूरज, दीपक सहित चार...