मधेपुरा, मार्च 3 -- मधेपुरा। शहर के जीवन सदन परिसर में पतंजलि योग शिविर की ओर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पतंजलि स्वाभिमान के संयोजक डॉ. एनके निराला की अध्यक्षता में योग कक्षा समाप्त होने पर लोगों ने टोपी, मुखौटा आदि लगाकर अबीर गुलाल लगाया। मौके पर महा मुखाधिराज डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, मूर्खाधिराज डॉ. अमोल राय, मूर्खराज डॉ. विनय चौधरी व डॉ. अरूण कुमार का चयन कर गले में प्रमाण पत्र डाला गया। मौके पर राकेश कुमार भारती, डॉ. गुड्डू कुमार, प्रो. सुभाषचंद्र यादव, सुनील सर्राफ, अमित कुमार, डॉ.अजय कुमार, दिलीप कुमार, मनोज कुमार मुन्ना, प्रो. गीता रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.