रामगढ़, जनवरी 4 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। थाना चौक स्थित जीवन श्री हॉस्पीटल में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा। यह जानकारी संचालक विलास अवसरमोल ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आमलोग शिविर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शिविर के दौरान सर्जरी, स्त्री रोग, हड्डी से संबंधित बीमारियों की नि:शुल्क जांच विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा की जाएगी। साथ ही उचित परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा आमलोगों से शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...