मैनपुरी, दिसम्बर 11 -- सड़कों पर चलने के नियम समझाने के लिए प्रतिदिन यातायात पुलिस चालकों को नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, लेकिन लापरवाहन चालक नियम समझने के लिए तैयार नहीं हैं। गुरुवार को पुलिस ने शहर के प्रमुख तिराहे चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। 225 चालान कर 2 लाख 10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में गुरुवार सुबह सीओ यातायात दीपशिखा सिंह व याताया प्रभारी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शहर के करहल चौराहे, सिंधिया तिराहा व ईशन नदी तिराहे पर पहुंचे। जहां सीओ यातायात ने वाहनों की चेकिंग की और दो पहिया वाहन पर तीन सवारी लेकर चलने वाले और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट न लगाने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, हूटर लगवाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। यातायात के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.