जीवन रक्षा के लिए रक्तदान महादान : सत्यजित प्रधान
बरेली, जुलाई 11 -- इफको में लगाये गए रक्तदान शिविर में 89 यूनिट रक्तदान अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने किया। आईएमए द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में इफको चिकित्सालय में सर्वाधिक रक्तदान किया गया। वरिष्ठ महाप्रबधक सत्यजित प्रधान एवं सुबह महिला क्लब अध्यक्ष केतकी प्रधान ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। सत्यजित प्रधान ने कहा कि जीवन रक्षा के लिए रक्तदान महादान है। आपकी एक छोटी सी पहल किसी अनजान इंसान के लिए जीवनदान बन सकती है। इफको के कर्मचारी, अधिकारी, युवा और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनीता गुप्ता ने रक्तदान से लाभ और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सबके लिए साझा की। डॉ नीतेश भार्गव, डॉ वरुण पांड्या, वरिष्ठ महाप्रबंधक आरके शर्मा, मुकेश खेतान, महाप्रबंधक अमित गुप्ता, हीरा लाल, सर्तकता अधिकारी अजय बाजपेई, अनुपम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.