जीवन रक्षक दवाओं के दाम पर राजद ने जताई नाराजगी, केंद्र-बिहार से वापस लेने की मांग
मुंगेर, जून 13 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। विश्व बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य में बढ़ोतरी का बहाना बनाकर केंद्र एवं बिहार में जीवन रक्षक दवाओं के मूल्य में 10 से 15 फीसदी की वृद्धि पर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने कड़ी नाराजगी जताई है। प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रो. विनय कुमार सुमन ने केंद्र व बिहार सरकार से बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लेने की मांग की है। प्रो. सुमन ने कहा कि मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, थायराइड एवं पैरासिटामोल जैसी जीवन रक्षक दवाओं के दाम में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि से उन गरीब मरीजों पर सीधा असर पड़ेगा जो पहले से ही अर्थ के अभाव में अपना इलाज नहीं करवा पाते थे। ऐसे मरीज पहले ही घुट-घुट कर मरने पर मजबूर थे, अब बढ़ते मूल्य के कारण उन्हें और अधिक आर्थिक भार झेलना पड़ेगा। दवा महंगी होने से कई मरीज इलाज बीच में ही छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.