कोडरमा, अगस्त 21 -- सतगावां निज प्रतिनिधिप्रखंड वैद्यडीह गांव के सैकड़ो लोगों को आज भी जरूरी कागजात पहचान पत्र आधार कार्ड नहीं बन पाया है, जिसमें ग्रामीण बुजुर्ग, महिला,युवा, बच्चे का नाम शामिल है। कई ऐसे लोग हैं जिनका उम्र 60 वर्ष से ऊपर हो गया है, ऐसे भी परिवार है जिनके पूरे परिवार का किसी भी प्रकार के कागजात नहीं बन पाए हैं। इसमें आधार कार्ड,वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड समेत किसी भी प्रकार के पहचान पत्र नहीं बन पाया है। ऐसे में ग्रामीणों ने कहा ,कि किसी प्रकार के घटना दुर्घटना हो जाने के बाद इन लोगों को इलाज तक के लिए पैसे नहीं है और न ही इन लोगों का राशन कार्ड बन पाया है। ग्रामीण उपेंद्र मुसहर,समेत पूरा परिवार जितेंद्र मुसहर,गोलू मुसहर,अमन मांझी,कारू मांझी, करण मांझी,नरेश मुसहर,छोटन मांझी, मनोज मुसहर, कंचन म...