बरेली, दिसम्बर 11 -- महानगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य मुकेश मिश्रा ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण मानव जीवन को संवारने का सर्वोत्तम साधन है। उन्होंने बताया कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही जीवन में सभी सिद्धियां और मोक्ष की प्राप्ति संभव है। कथा में पूतना वध, माखन चोरी लीला, दामोदर लीला, ब्रह्मा के मोह भंग, चीर हरण, गोवर्धन लीला आदि के प्रसंग सुनाए गए। कार्यक्रम में मुख्य यजमान बाबूराम गंगवार, राजकुमारी गंगवार, अंकुर गंगवार, शक्ति पटेल समेत माहौर वैश्य सभा के अध्यक्ष जयनारायण गुप्ता, दीप तिवारी, हरिपाल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.