अररिया, अप्रैल 18 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी साहू टोला वार्ड संख्या 11 में सुखद विराट सत्संग के तीसरे व अंतिम दिन शनिवार को राष्ट्रीय संत श्री असंग देव महाराज को सुनने के लिए आस पास सहित नेपाल से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मौके पर असंग देव जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में ऐसे कार्यकरना चाहिए जो उसे मानवता से महामाया देव मानव स्तर तक ले जाए। हर व्यक्ति को अपने अच्छे या बुरे कर्मो का फल अवश्य भोगना पड़ता है। मनुष्य को भाग्य पर पर निर्भर रहने के बजाय निरंतर सही कर्म करना चाहिए। इसलिए जीवन में हमेशा सत्कर्म ही करना चाहिए। यह भी पढ़ें- अररिया : मानव को जीवन में हमेशा सत्कर्म ही करना चाहिए : असंग देव जी महाराज आप जैसे बएंगे वैसा काटेंगे। सुधरने के लिए अच्दे कर्म कराना अनिवार्य है। वहीं विद्यानन्द ...