चंदौली, अप्रैल 20 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। सैदूपुर कस्बा स्थित राइस मिल परिसर में श्रीराम सेवा समिति की ओर से आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन बीते रविवार की शाम भक्तिमय वातावरण में कथा का आयोजन संपन्न हुआ। कथा वाचिका आचार्या बाल विदुषी पूर्णिमा ने गुरु की महिमा का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए भगवान श्रीराम और उनके तीनों भाइयों के शिक्षा-दीक्षा प्रसंग को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।आचार्या पूर्णिमा ने कहा कि जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है, क्योंकि गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उन्होंने बताया कि गुरु वशिष्ठ के सान्निध्य में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न ने वेद-शास्त्र, नीति, धर्म और जीवन के उच्च आदर्शों की शिक्षा प्राप्त की। यह भी पढ़ें- जीवन को सही दिशा दिखाने वाला अध...