रिषिकेष, मार्च 21 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश समेत आसपास के क्षेत्रों में चैत्र नवरात्र धूमधाम से मनाई जा रही है। नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना कर जीवन में सफलता और सुख-समृद्धि की कामना की। नगर और समीपवर्ती क्षेत्रों के मंदिरों में माता के दर्शन के लिए सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शनिवार को ऋषिकेश में नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं ने माता के तीसरे स्वरूप और सफलता प्रदान करने वाली माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। चंद्रेश्वर नगर चौक स्थित दुर्गा मंदिर, दून रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर, त्रिवेणी घाट स्थित दुर्गा मंदिर, शीशमझाड़ी स्थित कात्यायनी मंदिर, दून मार्ग स्थित मनीच्छा देवी मंदिर, नरेंद्रनगर मार्ग स्थित भद्रकाली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने...