जीवन में सफलता केवल अंक हासिल करने से नहीं
मेरठ, मई 12 -- सीसीएसयू कैंपस के समाजशास्त्र विभाग में मंगलवार को एमए अंतिम वर्ष के छात्रों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विदाई दी गई जबकि पीएचडी के विद्यार्थियों के सम्मान में गेट-टू-गेदर समारोह हुआ। शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ.आलोक कुमार, डॉ.वाईपी सिंह, डॉ.नेहा गर्ग, डॉ.डीएन भट्ट, डॉ.अरविंद सिरोही, डॉ.दीपेन्द्र एवं डॉ.अजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। डॉ.आलोक कुमार ने कहा कि विवि केवल डिग्री प्राप्त करने का केंद्र नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों को विकसित करने का मंच है। छात्र-छात्राओं ने कैंपस के अपने अनुभव साझा किए। डॉ.वाईपी सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता केवल अंक प्राप्त करने से नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व से प्राप्त होती है। डॉ.नेहा गर्ग ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास एवं सका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.