मेरठ, जुलाई 22 -- मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण करना भी है। उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक लक्ष्य ऐसे चरित्र का निर्माण करना है जो राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए समर्पित हो। राज्यपाल ने कहा कि यदि विद्यार्थी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन का आधार बनाते हैं तो वे न केवल व्यक्तिगत जीवन में सफल होंगे, बल्कि विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि डिग्री से...