बांदा, अप्रैल 22 -- अतर्रा। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, योग एवं ध्यान का विशेष महत्व है। यह बातें राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो.एसपी शुक्ल ने बुधवार को व्याख्यान माला में कहीं। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अतर्रा बांदा के यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बुधवार को मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। अतिथि कॉलेज के निदेशक प्रो. एसपी शुक्ल व मुख्य वक्ता महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विवि के व्यवहार विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. नन्दलाल मिश्रा ने चर्चा की। डॉ. मिश्रा ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव के कारणों व उससे निपटने के प्रभावी उपायों के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मानसिक स्पष्टता बनाए रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.