आदित्यपुर, मार्च 16 -- गम्हरिया, संवाददाता। सरायकेला जिले के गम्हरिया का रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान रविवार को कृष्टि दीपा महोत्सव का गवाह बना। श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 138वें जन्म वर्ष पर आयोजित धार्मिक समारोह में सिंहभूम के तीनों जिले समेत झारखंड, प. बंगाल और ओड़िशा से हजारों की संख्या में अनुयायी शामिल हुए।मुख्य अतिथि देवघर सत्संग आश्रम के परमपूज्य आचार्य डॉ बिंकी दा उर्फ डॉ. अनिंद्यद्युति चक्रवर्ती ने कहा कि हमारे जीवन में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी ही सर्वस्व हैं। उन्हें छोड़कर और कुछ भी नहीं है। ठाकुर जी चाहते हैं कि हमलोग आपस में प्रेम रखें। किसी के प्रति खराब भाव नहीं रखें। जीवन में प्रेम का अर्थ ही ईश्वर है। प्रेम के लिए सब कुछ न्योछावर कर देते हैं। जीवन उद्देश्य ही कर्म है और कर्म को पूरा करना ही धर्म है। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.