भभुआ, अप्रैल 11 -- बहेरी में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में जीयर स्वामी जी ने कहा प्रवचन सुनने के लिए रोजाना हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंच रहे हैं (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। जब-जब कथा का त्याग किया गया है, तब-तब सुविधा, साधन, संसाधन बढ़ा है, पर जीवन में शांति नहीं रही है। जीवन में शांति के लिए कथा और सत्संग की जरूरत है। यह बातें श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने शनिवार को कही। वह रामपुर प्रखंड के बहेरी गांव में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में भक्तों के बीच प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने भक्तों से कहा कि जीवन में कथा की आवश्यकता है। कपड़ा हमारा गंदा हो जाए तो इसके लिये हमें साबुन-सर्फ की आवश्यकता समझ में आती है। प्यास लगी हो तो जल की आवश्यकता समझ में आती है। भूख लगी हो तो ...