धनबाद, अप्रैल 12 -- बस्ताकोला स्थित दिव्यांगजन विशेष विद्यालय सह शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान जीवन में शनिवार को पार्किंसंस जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनाथ बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने किया। इस अवसर पर विशेष शिक्षा व्याख्याता एके सिंह ने बताया कि पार्किंसंस तंत्रिका तंत्र की बीमारी है, जो शरीर की गति और संतुलन को प्रभावित करती है। उन्होंने धीमी चाल और मांसपेशियों में जकड़न जैसे लक्षणों की जानकारी देते हुए नियमित व्यायाम व फिजियोथेरेपी को सहायक बताया। समारोह के दौरान दिव्यांगों के बीच दिव्यांगता प्रमाण पत्र और रेल पास का भी वितरण किया गया। मौके पर सुनीता कुमारी, निकिता कुमारी, वीरचंद साहू, छोटू कुमार, शिवानी कुमारी, सुमन कुमारी, अमन अहमद, प्रियंका रानी, कीमती कुमारी, अमृता कुमारी, अंकित कुमार, राजू कुमार और रीना कुमारी सहित कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.