सीतामढ़ी, मार्च 30 -- सोनबरसा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पराईन पंचायत के पकड़िया स्थित कबीर आश्रम परिसर में रविवार को भव्य कबीर संत सम्मेलन, प्रवचन एवं महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा भिखारी साहेब उर्फ विचार साहेब ने की। यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से पिछले दस वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा है। इस संत सम्मेलन में प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर, दलकावा, नरकटिया, इंदरवा, सहोरबा, पुरंदाहा, राजबाड़ा, मुशहरनिया, वीरता, हनुमान नगर, जानकी नगर, पटेरबा, लालबंदी पूर्वी, मुजौलिया, धनहा सहित नेपाल के नारायणपुर, संग्रामपुर, हरपुरवा, बसतपुर, परसा, सखुआवा, भेलही, ब्रह्मपुरी आदि सैकड़ों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने भाग लिया।कार्यक्रम में नेपाल के धनुषा से पधारे संत प्रमोद सा...