जहानाबाद, अप्रैल 5 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। शहर स्थित रामकृष्ण परमहंस विद्यालय में वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह तथा नए बच्चों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मन लगा कर पढ़ाई एवं भविष्य की दिशा तय करने में मार्गदर्शन प्रदान करना था। स्कूल के निदेशक डॉक्टर चंद्रभूषण कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में निरंतर सीखने की प्रवृत्ति अपनाना सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास के वातावरण को समझने, नई चीजों के प्रति जिज्ञासा बनाए रखने तथा अपने भविष्य के लिए सोच-समझकर विकल्प चुनने की सलाह दी। उन्होंने करियर चयन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी निर्णय से पहले पर्याप्त जानकारी जुटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.