कौशाम्बी, मार्च 5 -- पृथ्वी पर मनुष्य के साथ-साथ जीव-जंतुओं, वनपस्तियों समेत सभी प्रकार के जीवन के लिए जल का कितना महत्व है और आने वाले भविष्य में अति दोहन से उत्पन्न होने संकट से क्या परेशानी होगी इस बाबत जल महोत्सव पखवारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव लोगों के इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। मनुष्य के जीवन में जल के महत्व एवं सभी जीव जंतुओं, वनपस्तियों के लिए के लिए जल की उपयोगिता को लेकर शासन संजीदा है। अत्यधिक जल दोहन के चलते तेजी से घट रहे जल स्तर को लेकर शासन द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस बाबत शासन के निर्देशानुसार जिले भर में 08 से 22 मार्च तक जल महोत्सव पखवारा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के दौरान गांवों में घर-घर लगे सबमर्सिबल पंपों से किए जा रहे पानी के दुरुपयोग को ले...