भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वननेस के तत्वावधान में दक्षिणी क्षेत्र स्थित एक मैरेज हॉल परिसर में शुक्रवार को एकम ऐश्वर्य पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूजा, भक्ति और ध्यान का संगम देखने को मिला, जहां लोगों ने अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आधा दास ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन में कोई भी व्यक्ति परेशानियों से मुक्त नहीं होता। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पंखा चलने पर बाल उड़ते हैं और बंद होने पर गर्मी लगती है, यानी हर परिस्थिति में चुनौतियां बनी रहती हैं। वहीं इस दौरान आधा दास ने 'राम आएंगे....'समेत कई भजन भी प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में बबली कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.