जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों न आएं, अपना कर्तव्य नहीं छोड़ें: अखिलेशानंद
बेगुसराय, सितम्बर 5 -- बेगूसराय/नावकोठी, हि.टी। अखिलेशानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल कथा सुनने का ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला दिव्य मार्गदर्शन है। भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र हमें सिखाता है कि जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों न आएं, मनुष्य को अपना कर्तव्य नहीं छोड़ना चाहिए। प्रेम, सत्य, सेवा और सदाचार को जीवन का आधार बनाकर ही समाज और परिवार में सुख-शांति स्थापित की जा सकती है।
भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श आज के समय में बच्चों और युवाओं को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं जहां मन को आनंद प्रदान करती हैं, वहीं उनकी गीता की शिक्षाएं मनुष्य को जीवन की प्रत्येक परिस्थिति में सही मार्ग चुनने की प्रेरणा देती हैं। सदर प्रखंड के वनद्वार में श्रीमद्भागवत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.