मेरठ, मार्च 3 -- मेरठ। मेरठ के छीपी टैंक निवासी कैप्टन पार्थ अधाना की दुबई यात्रा उनके साहस और नए अभ्यास को बखूबी दर्शाती है। उनके लिए दुबई अब केवल एक शहर नहीं, बल्कि एक ऐसा अहसास है जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे। दुनिया के नक्शे पर अपनी चकाचौंध और आधुनिकता के लिए मशहूर दुबई शहर ने कई लोगों का दिल जीता है, लेकिन कैप्टन पार्थ अधाना के लिए वहां बिताए गए पिछले पांच दिन महज एक छुट्टियां नहीं, बल्कि जीवन के सबसे यादगार अनुभवों का एक संकलन बन गए हैं। एक साल पूर्व ही पार्थ अधाना एअर इंडिया में अपनी सेवा देने के लिए शामिल हुए। 27 फरवरी को लखनऊ से दुबई के लिए फ्लाइट लेकर उड़े। कहीं भी अहसास नहीं था कि इसी दौरान मध्य पूर्व में युद्ध छिड़ जाएगा। बिल्कुल शांति की स्थिति में दुबई में लैंडिंग हुई। इसके बाद ही संदेश मिला कि एयरस्पेस बंद कर दिया है, जबकि 28 फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.