बलिया, जून 23 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बेरूआरबारी क्षेत्र के भगवान दास मंदिर पर बाबा अमरनाथ सेवा समिति की ओर से चल रहे नौ दिवसीय राजन जी महाराज ने रामकथा के दूसरे दिन कहा कि सच्ची भक्ति दिखावे की नहीं, बल्कि जीवन में उतारी जाने वाली साधना है। रामकथा का वर्णन करते हुए कहा कि भक्ति को जितना छिपाकर रखा जाएगा, उसका प्रभाव उतना ही अधिक दिखाई देगा। सच्चे भक्त जिस मार्ग से गुजरते हैं, लोग स्वतः ही कह उठते हैं कि देखो, भगवान का सच्चा भक्त जा रहा है। इसलिए भक्ति का कभी प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। भक्त को छिपने में विश्वास रखना चाहिए, छपने में नहीं। इस दौरान विधायक केतकी सिंह ने व्यासपीठ का पूजा पाठ व आरती किया। इस दौरान राकेश सिंह, रजनीश सिंह, राणा कुणाल सिंह, प्रशांत सिंह, सतेन्द्र सिंह, मिथुन सिंह, लाखन सिंह, गामा सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह,...