खगडि़या, अप्रैल 20 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मड़ैया उमानाथ मंदिर इन दिनों भक्ति और श्रद्धा के रंग में पूरी तरह सराबोर है। यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने पूरे इलाके को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। भीषण गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे और पूरे मंदिर परिसर में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ी। वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री देवदुबे जी की ओजस्वी वाणी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भगवान राम और माता सीता की लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण और मार्मिक वर्णन किया। कथा के माध्यम से उन्होंने धर्म, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि जीवन में आदर्शों का पालन ही सच्ची भक्ति है। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर भभुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.