बक्सर, फरवरी 12 -- बक्सर। शहर के नया बाजार स्थित राम जनकी सरस्वती विद्या निकेतन आश्रम स्थित विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने की। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष जरूरी है। छात्रों को मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। जो भी पाठ सामने आए। उसे बेहतर तरीके से समझना जरूरी है। रट कर आगे नहीं बढ़ सकते है। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य, संगीत व नाटक प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक महंथ राजाराम शरणजी महाराज, प्रबंधक सरोज कुमार झा, प्राचार्य डॉ़ रविरंजन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.