हजारीबाग, जनवरी 3 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। समाजसेवा, संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण के लिए पहचाने जाने वाले सागर भक्ति संगम ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह अपने सदस्यों के योगदान को केवल याद ही नहीं करता, बल्कि उन्हें सार्वजनिक मंच पर पूरा सम्मान भी देता है। इसी परंपरा के तहत नगर के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं समाजसेवी केसी मेहरोत्रा का 87वां जन्मदिवस स्वर्ण जयंती पार्क में गरिमामय वातावरण में मनाया गया । इस अवसर पर के.सी. मेहरोत्रा ने कहा कि जीवन में अनुशासन, सक्रियता और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने लगे, तो सामाजिक परिस्थितियों में अपने-आप सकारात्मक परिवर्तन आ जाएगा। सचिव विजय केसरी ने कहा कि मेहरोत्रा जी अनुशासन और निरंतर सक्रियता के प्रतीक हैं। उनका संतुलित, संय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.